Chhattisgarh| खाद वितरण गड़बड़ी पर CM ने ऑन द स्पॉट सुनाया सस्पेंशन ऑर्डर

Spread the love

Chhattisgarh: CM issues on-the-spot suspension order over fertilizer distribution irregularities

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब लापरवाह अफसरों की खैर नहीं है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सुशासन तिहार के दौरान ऐसा एक्शन लिया कि पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। कोरिया जिले की समीक्षा बैठक में किसानों को खाद वितरण में गड़बड़ी और योजनाओं में लापरवाही की शिकायत मिलते ही CM साय ने मौके पर ही अफसर को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया।

मुख्यमंत्री ने सहायक आयुक्त और सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं आयुष प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं खड़गंवा के जिल्दा समिति के प्रभारी शाखा प्रबंधक और कोरिया के नोडल अधिकारी कल्लु प्रसाद मिश्रा पर भी कार्रवाई की गाज गिरी। CM के इस सख्त फैसले से बैठक में मौजूद अफसरों के चेहरे उतर गए।

सीएम साय ने साफ कहा कि अगर अधिकारियों की लापरवाही के कारण जनता को योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा तो सीधे कार्रवाई होगी। उन्होंने तीनों जिलों के कलेक्टरों को पेयजल, मौसमी बीमारियों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर खास नजर रखने के निर्देश दिए।

चिरमिरी के एसईसीएल तानसेन भवन से हुई वर्चुअल समीक्षा बैठक में CM ने दो टूक कहा कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *