Chhattisgarh | सस्ते घर खरीदने का मौका, मार्च तक मिलेगी छूट!

Spread the love

Chhattisgarh: Opportunity to buy a cheap house, discounts will be available till March!

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना के तहत अब तक 1,659 आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियां बिक चुकी हैं। इनकी कुल कीमत 251.71 करोड़ रुपये है। मंडल के मुताबिक, योजना में शामिल कुल 2,656 संपत्तियों में से 62.5 प्रतिशत का विक्रय हो चुका है। अब 997 संपत्तियां बिक्री के लिए बाकी हैं।

10 से 30% तक छूट का लाभ

योजना 1 मार्च 2025 को शुरू हुई थी। इसके तहत पात्र संपत्तियों पर उनकी स्थिति और रिक्त रहने की अवधि के आधार पर 10, 20 और 30 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। यह लाभ मार्च 2027 तक मिलेगा।

मंडल ने बताया कि पिछली OTS योजना में करीब 17.27 प्रतिशत संपत्तियां ही बिक पाई थीं। इसके मुकाबले मौजूदा योजना में विक्रय का आंकड़ा काफी आगे है।

अब आवास रथ से दिखाएंगे संपत्तियां

मंडल आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने 23 अक्टूबर को योजना की समीक्षा की। उन्होंने शेष आवासों में लिफ्ट, मरम्मत और दूसरी जरूरी सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि खरीदारों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

रायपुर, नवा रायपुर और दुर्ग में आवास रथ भी शुरू किए जाएंगे। इनके जरिए इच्छुक खरीदार उपलब्ध संपत्तियों की जानकारी ले सकेंगे और मौके पर जाकर उनका अवलोकन कर सकेंगे।

कई जिलों में उपलब्ध हैं संपत्तियां

योजना के तहत रायपुर, नवा रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, धमतरी, राजनांदगांव, रायगढ़ और अन्य जिलों में संपत्तियां उपलब्ध हैं। इच्छुक लोग संबंधित कार्यालयों से कीमत, लोकेशन और छूट की जानकारी ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *