Chhattisgarh Heatwave Alert | घर से मत निकलना! छत्तीसगढ़ में Heatwave अलर्ट

Spread the love

Chhattisgarh Heatwave Alert | Don’t leave your home! Heatwave alert in Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी अब खतरनाक लेवल पर पहुंच गई है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं तापमान 1 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है। सबसे बड़ा खतरा सुबह 11 से 12 बजे के बीच बताया गया है, जब UV रेज एक्सट्रीम लेवल पर रहेंगी।

डॉक्टरों के मुताबिक इस दौरान अगर आप सीधे धूप के संपर्क में आते हैं तो कुछ ही मिनटों में सनबर्न, आंखों में जलन, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। मेकाहारा के डर्मेटोलॉजी विभाग के HOD डॉ. मृत्युंजय सिंह ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह 10 बजे के बाद खतरा तेजी से बढ़ेगा। 11 से 12 बजे के बीच UV लेवल सबसे ज्यादा रहेगा। इसके बाद भी दोपहर 1 बजे तक हालात खतरनाक बने रहेंगे। जरूरी काम हो तभी दोपहर बाद बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

प्रदेश में रायपुर का माना इलाका सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर और रायगढ़ में भी हालत खराब है। पंखे-कूलर तक बेअसर हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतने कहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी सिर्फ शरीर ही नहीं, दिमाग और इमोशंस पर भी असर डाल रही है। चिड़चिड़ापन, गुस्सा, कम नींद और बेचैनी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *