Chhattisgarh | महिला आरक्षण पर BJP vs कांग्रेस आमने-सामने

Spread the love

Chhattisgarh | BJP vs Congress face to face on women reservation

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति 30 अप्रैल को गरमाने वाली है। विधानसभा का विशेष सत्र बुला लिया गया है और इसकी अधिसूचना भी जारी हो चुकी है।

इस बार पूरा फोकस महिला आरक्षण पर रहेगा… लेकिन मामला सिर्फ बहस तक सीमित नहीं रहने वाला। बीजेपी इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी में है।

वहीं कांग्रेस भी चुप नहीं बैठने वाली… पार्टी ने साफ कर दिया है कि वो इस प्रस्ताव का विरोध करेगी और अपने तर्कों के साथ मैदान में उतरेगी।

मतलब साफ है, सदन के अंदर जबरदस्त टकराव तय है। 30 अप्रैल का दिन छत्तीसगढ़ की सियासत के लिए हाई-वोल्टेज होने वाला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *