Chhattisgarh | शिवरीनारायण को 63 करोड़ की सौगात, और भी बड़े ऐलान!

Spread the love

Chhattisgarh | Shivrinarayan gets a gift of Rs 63 crore, and more big announcements!

रायपुर। माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण के विकास को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ करते हुए उन्होंने महानदी पर 63 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नया पुल बनाने का ऐलान किया। इसके अलावा शहर में एसटीपी प्लांट स्थापित करने और राम वनगमन पर्यटन परिपथ के तहत विकास कार्य कराने की घोषणा की।

नगरपालिका बनाने की दिशा में सर्वे

मुख्यमंत्री ने शिवरीनारायण को नगरपालिका बनाने की दिशा में सर्वे कराने की बात भी कही। नए पुल से आसपास के गांवों और क्षेत्रों की आवाजाही आसान होने की उम्मीद है। वहीं, एसटीपी प्लांट से गंदे पानी के शोधन और महानदी को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी।

विकास के साथ योजनाओं का भी जिक्र

कार्यक्रम में सीएम साय ने कहा कि शिवरीनारायण धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। सरकार आस्था और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से करीब साढ़े 11 लाख पूरे हो चुके हैं। किसानों के लिए 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये देने का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने गौमाता की पूजा और मां चित्रोत्पला गंगा की महाआरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और सांसद कमलेश जांगड़े सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *