Chhattisgarh | जनगणना-2027 की तैयारी तेज, अब घर-घर पहुंचेगी टीम

Spread the love

Chhattisgarh | Preparations for Census 2027 are in full swing, teams will now reach every house

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए मास्टर ट्रेनर्स का पहला बैच प्रशिक्षण पूरा कर चुका है। अब 16 से 19 नवंबर तक दूसरे बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य में जनगणना का मैदानी काम 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा।

इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों की गणना करेंगे। दूसरे चरण के लिए राज्यभर में करीब 66 हजार प्रगणक और पर्यवेक्षक तैनात होंगे। इन्हें तैयार करने के लिए जिलों ने 1,120 फील्ड ट्रेनर्स नामित किए हैं। वहीं, फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण देने के लिए 60 मास्टर ट्रेनर्स की टीम बनाई गई है।

मास्टर ट्रेनर्स का चार दिवसीय पहला प्रशिक्षण 2 से 5 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित प्रशासन अकादमी में आयोजित हुआ। इसमें 16 जिलों के प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया। उन्हें जनगणना की प्रक्रिया, प्रश्नावली भरने, मोबाइल एप के इस्तेमाल, आंकड़े जुटाने और उनकी शुद्धता बनाए रखने की जानकारी दी गई।

अब दूसरे बैच का प्रशिक्षण 16 से 19 नवंबर तक होगा। इसके बाद मास्टर ट्रेनर्स जिला स्तर पर फील्ड ट्रेनर्स को तैयार करेंगे। फिर यही फील्ड ट्रेनर्स प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।

इससे पहले जनगणना का पहला चरण यानी मकान सूचीकरण और मकानों की गणना 1 से 30 मई 2026 तक पूरा किया जा चुका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *