Chhattisgarh | Governor gave special message on Diwali!
रायपुर। दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नए उत्साह के संचार की कामना की।
अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व हमें सत्य, सद्भाव और अच्छे कर्मों के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। दीपों का प्रकाश जीवन में ज्ञान, आशा और सकारात्मकता का संदेश लेकर आता है।
जरूरतमंदों के साथ बांटें खुशियां
राज्यपाल ने कहा कि दीपावली की खुशियां तभी सार्थक होंगी, जब समाज के हर वर्ग और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार के मौके पर जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटें और उन्हें भी उत्सव में शामिल करें।
इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण की स्वच्छता और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए दीपावली मनाने का आग्रह किया।
सद्भाव और एकता की कामना
राज्यपाल ने धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पांच दिवसीय पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने की कामना की।
उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपावली का प्रकाश सभी के जीवन में खुशियां और सकारात्मकता लेकर आएगा।
