Chhattisgarh: Over 6 lakh people screened in 10 days, thousands of serious patients identified
रायपुर। बस्तर में अब इलाज के लिए लोगों को शहर नहीं भागना पड़ रहा, बल्कि डॉक्टर खुद जंगल-पहाड़ पार करके गांव तक पहुंच रहे हैं। सिर्फ 10 दिनों में 6.39 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है और हजारों मरीजों को मौके पर ही मुफ्त इलाज मिल गया। सबसे बड़ी बात 8 हजार से ज्यादा गंभीर मरीजों को पहचानकर तुरंत बड़े अस्पताल भेजा गया।
मलेरिया, टीबी, कैंसर जैसी बीमारियों के हजारों केस सामने आए, जिनका इलाज अब समय रहते शुरू हो गया है। मोबाइल मेडिकल यूनिट और हेल्थ कैंप्स ने वो काम कर दिया, जो सालों से नहीं हो पा रहा था अब बस्तर के दूर-दराज इलाकों में भी इलाज “डोर-टू-डोर” पहुंच रहा है।
