Chhattisgarh | सरेंडर के बाद गिफ्ट! फ्री इलाज

Spread the love

Chhattisgarh | Gift after surrender! Free treatment

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मुख्यधारा में लौटे युवाओं के लिए सरकार ने बड़ा दांव चला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर माओवाद छोड़ चुके युवाओं को सीधा फायदा मिल रहा है।

राशन कार्ड, आधार कार्ड से लेकर आयुष्मान कार्ड तक सब तेजी से बन रहे हैं। सबसे बड़ा फायदा स्वास्थ्य में दिख रहा है, जहां अब इन युवाओं को 5 लाख तक मुफ्त इलाज और गंभीर बीमारियों में 25 लाख तक की मदद दी जा रही है।

बीजापुर में कार्ड मिलने के बाद युवाओं में अलग ही जोश दिखा अब डर नहीं, सीधे नई जिंदगी की शुरुआत का भरोसा दिख रहा है। सरकार का साफ संदेश है हथियार छोड़ो, सिस्टम तुम्हारे साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *