Chhattisgarh | ड्रेनेज साफ नहीं हुआ तो इंजीनियर-हेल्थ अफसर पर गिरेगी गाज

Spread the love

Chhattisgarh: If the drainage is not cleaned, the engineer and health officer will face action.

रायपुर। बरसात आने से पहले सरकार ने साफ मैसेज दे दिया है काम करो, वरना कार्रवाई तय है। नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी नगर निगम और नगर पालिकाओं को 31 मई तक नाले-नालियों की पूरी सफाई करने का अल्टीमेटम दे दिया है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने साफ कहा है कि जून के पहले हफ्ते में राज्य की टीम ग्राउंड पर जांच करेगी, और अगर कहीं भी गड़बड़ी मिली तो सीधे अफसरों पर एक्शन होगा। सिर्फ सफाई ही नहीं, अतिक्रमण हटाने, जलभराव रोकने, बाढ़ कंट्रोल रूम बनाने और पीने के पानी की व्यवस्था तक के निर्देश दिए गए हैं। मतलब इस बार बारिश में पानी भरने पर बहाना नहीं चलेगा, जिम्मेदारी फिक्स होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *