Chhattisgarh | सड़क उखड़ी तो ठेकेदारों पर कार्रवाई, 6 इंजीनियरों को भी नोटिस

नोटिस
Spread the love

Chhattisgarh: Action against contractors for road collapse, notices also issued to 6 engineers

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क के अधूरे निर्माण, खराब गुणवत्ता और उखड़ी सड़क को लेकर लोक निर्माण विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने जांच के बाद दो ठेकेदारों को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। वहीं, सड़क के रखरखाव में लापरवाही को लेकर छह उप अभियंताओं को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के अधिकारियों ने सड़क का निरीक्षण और निर्माण कार्यों की जांच की थी। इसमें सड़क निर्माण की गुणवत्ता, रखरखाव, सुरक्षा और तय मानकों के पालन को लेकर कमियां सामने आईं। इसके बाद विभाग ने दोनों ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की।

खास बात यह है कि संबंधित सड़क अभी परफॉर्मेंस गारंटी अवधि में है। यानी निर्माण के बाद सड़क की गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर ठेकेदार की जिम्मेदारी बनी हुई है।

6 उप अभियंताओं से भी जवाब तलब

सड़क की सतह क्षतिग्रस्त होने और रखरखाव में लापरवाही के मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग उप संभाग बालोद के सभी छह उप अभियंताओं को भी नोटिस जारी किया गया है। उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि अधिकारियों के जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जा सकती है।

अब देखना होगा कि ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों के जवाब के बाद विभाग आगे क्या कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *