नीरज उपाध्याय/केशकाल:– केशकाल शहर में इन दिनों सड़क नवीनीकरण का कार्य तो तेजी से जारी है, लेकिन इसी बीच शहर का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से सवालों के घेरे में आ गया है। सोमवार शाम अचानक आई तेज़ आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने नगर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। सड़कों के किनारे पानी भर गया, नालियां जाम हो गईं और पानी की निकासी ठप हो गई। हालात ऐसे बन गए कि स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि अगर महज़ आधे घंटे की बारिश में यह स्थिति है, तो आने वाले बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
स्थानीय दुकानदार साकिब मेमन ने बताया कि अभी तो सिर्फ आधे घंटे की बारिश हुई है और ये हाल है, नालियां पूरी तरह जाम हैं, पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं है। हमारी दुकानों तक पानी आ रहा है, ग्राहकों को भी परेशानी हो रही है। अगर अभी ये स्थिति है तो बारिश के मौसम में क्या होगा, समझा जा सकता है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था की जाए।
बाइट- साकिब मेमन, स्थानीय व्यापारी
केशकाल | आधे घण्टे की बारिश में बेनकाब हुआ शहर का ड्रेनेज सिस्टम, सड़कों पर शुरू हुआ जलजमाव…
