Chhattisgarh | PM SVANidhi’s target achieved 2 years ago!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बड़ी तैयारी शुरू हो गई है। सरकार अब PM SVANidhi योजना का लक्ष्य तय समय से दो साल पहले पूरा करने की दिशा में काम करेगी।
नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में सभी नगरीय निकायों को विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बैंकों में लंबित ऋण प्रकरणों को तेजी से निपटाने और हर पात्र पथ विक्रेता को योजना से जोड़ने पर जोर दिया गया। QR कोड, UPI से डिजिटल लेन-देन और कैशबैक प्रोत्साहन की भी समीक्षा की गई।
सरकार का फोकस सिर्फ लोन देने तक सीमित नहीं रहेगा। स्ट्रीट वेंडर्स को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने, नियमित संवाद कार्यक्रम करने और जिला स्तर पर बैंकर्स कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
बेहतर प्रदर्शन करने वाले बैंकों और बैंक शाखाओं को सम्मानित करने का भी फैसला लिया गया है।
