Balrampur AI Center | AI brings employment to villages! A large center in Balrampur
रायपुर। अब AI का काम सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगा। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज में प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित किया जा रहा है।
जिला प्रशासन और प्रिज्मा AI के बीच MoU के बाद सेंटर की शुरुआत होगी। पायलट चरण में 10 सीटें रहेंगी और चयनित युवाओं व स्व-सहायता समूह की महिलाओं को AI साक्षरता, डेटा लेबलिंग, इमेज टैगिंग, वर्गीकरण, सत्यापन और क्वालिटी चेक जैसी स्किल सिखाई जाएंगी।
खास बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्र की लखपति दीदियों को भी डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ने की योजना है। यानी पारंपरिक आजीविका के साथ AI आधारित काम का नया रास्ता तैयार करने की कोशिश होगी।
सेंटर की तकनीक, प्रशिक्षण, संचालन, इंटरनेट और प्रतिभागियों के पारिश्रमिक से जुड़े खर्च प्रिज्मा AI द्वारा वहन किए जाएंगे, जबकि जिला प्रशासन बुनियादी ढांचे और हितग्राहियों के चयन में सहयोग करेगा।
