Kerala Election Result 2026 | After 10 years, power changed in Kerala… Congress alliance crossed the majority
रायपुर डेस्क। Kerala से इस वक्त की सबसे बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। 10 साल से सत्ता में बैठा वाम मोर्चा अब सत्ता से बाहर होता दिख रहा है और United Democratic Front ने बहुमत का आंकड़ा पार कर बड़ा उलटफेर कर दिया है।
रुझानों और नतीजों ने साफ कर दिया है कि केरल की जनता ने इस बार बदलाव पर मुहर लगा दी है। कांग्रेस नेतृत्व वाला UDF बहुमत के साथ सरकार बनाने की तरफ बढ़ चुका है, जबकि लगातार दो कार्यकाल से सत्ता में रही Left Democratic Front को बड़ा झटका लगा है।
सबसे बड़ी बात ये है कि LDF की हार के साथ भारतीय राजनीति का एक बड़ा अध्याय बदलता नजर आ रहा है। 1960 के दशक के बाद पहली बार ऐसा हो सकता है जब किसी भी भारतीय राज्य में वामपंथी दल सत्ता में नहीं होंगे।
उधर Bharatiya Janata Party भी केरल में अपना जनाधार बढ़ाती नजर आ रही है। भले सरकार की दौड़ में नहीं हो, लेकिन राज्य की राजनीति में उसकी मौजूदगी अब पहले से ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है। केरल का यह रिजल्ट सिर्फ सरकार बदलने की खबर नहीं, बल्कि देश की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत बन गया है।
