Chhattisgarh | CM Sai takes to the streets against drugs!
रायपुर। नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खुद सड़क पर उतरे। देवेंद्र नगर चौक से लाल चौक तक निकली नशामुक्ति पदयात्रा में CM साय स्कूली छात्रों, युवाओं, महिलाओं और नागरिकों के साथ शामिल हुए।
पदयात्रा के समापन पर उन्होंने लाल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। CM साय ने कहा कि नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव बनेगा।
मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से बचाकर शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने लोगों से खुद नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने की अपील की।
यह नशामुक्ति पदयात्रा 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने विधायक पुरंदर मिश्रा की लंबे समय से चल रही नशामुक्ति, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी पदयात्रा की भी सराहना की।
