Chhattisgarh | PWD में 50 लाख का खेल, बिना टेंडर वाली फर्म को सीधा पेमेंट!

Spread the love

Chhattisgarh | PWD scam of Rs 50 lakh, direct payment to firm without tender!

रायपुर. रायपुर PWD में बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है. एलईडी लाइट्स लगाने के 50 लाख के टेंडर में ऐसा खेल हुआ कि जिसने टेंडर भरा ही नहीं, उसी फर्म को पूरा काम दे दिया गया और भुगतान भी कर दिया गया.

टेंडर में असली मुकाबला ‘श्री जी इलेक्ट्रिकल्स’ और ‘श्री कृष्णा इंफ्रा डेवलपर’ के बीच था, जहां एल-1 पर श्री जी इलेक्ट्रिकल्स थी. लेकिन अचानक खेल पलटा और ‘फॉर्च्यून अंश’ नाम की फर्म को काम दे दिया गया, जिसने टेंडर में हिस्सा ही नहीं लिया था.

सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि दस्तावेजों में पेन से नाम काटकर नया नाम लिख दिया गया और उसी आधार पर कार्यादेश और पूरा भुगतान कर दिया गया. आरोप है कि इसमें अफसरों और ठेकेदारों की मिलीभगत साफ नजर आती है.

अब सवाल उठ रहा है कि बिना टेंडर भागीदारी के किसी फर्म को 50 लाख का काम कैसे मिल गया, और किसके इशारे पर पूरी फाइल बदल दी गई. फिलहाल अधिकारी जवाब देने से बच रहे हैं और मामला जांच के घेरे में है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *