Arna Foundation Presents | सितारों से सजी शाम, प्रतिभाओं का सम्मान और संस्कृति का शानदार उत्सव

Spread the love

Arna Foundation Presents | A star-studded evening, a celebration of talent and a grand celebration of culture

आर्ना फाउंडेशन ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल – सीजन 7

प्रतिभा, भारतीय संस्कृति और महिला सशक्तीकरण का भव्य संगम बना रायपुर का यह खास आयोजन

रायपुर. रायपुर के होटल ललित महल में आर्ना फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्यूटी आइकॉन इंडिया ग्लोबल – सीजन 7 का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन एवं निर्देशन रूना शर्मा द्वारा किया गया।

यह आयोजन केवल सौंदर्य और फैशन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तीकरण, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और समाजहित को समर्पित एक विशेष मंच के रूप में सामने आया।

कार्यक्रम में श्री त्रिलोकचंद बरडिया जी, श्री सुनील बलानी जी, श्री संजय बघेल जी एवं मनोज जी सहित नम्रता गुपलानी, विनीता मलिक जी, डॉ. पवित्र मोहन, सबी सुरी, सिमरन सचदेवा एवं अनुष्का सेन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आयोजन को सफल बनाने में VLCC School of Beauty, ITSA Hospital, AT Buildcom, Sagar TMT, Sumeet Jewellers, PixPlus, Anjaneya University, VB Tower/VishwBharti Automobile, Komal Traders, Parijaat by Sonam एवं Laxmi Boutique का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने पारंपरिक, रचनात्मक एवं ग्लैमरस प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय परिधानों और संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों ने आयोजन में विशेष आकर्षण जोड़ा।

रूना शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रायोजकों, प्रतिभागियों, मीडिया, सोशल मीडिया सहयोगियों, होटल प्रबंधन और पूरी आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्यूटी आइकॉन इंडिया का उद्देश्य प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच देना है, जहाँ सौंदर्य के साथ-साथ आत्मविश्वास, संस्कृति और समाज के प्रति जिम्मेदारी को भी महत्व मिले।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *