Chhattisgarh | Now you can benefit from the app! New government plan
रायपुर। सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए अब लंबी लाइन या भागदौड़ कम हो सकती है। छत्तीसगढ़ सरकार अब पूरी तरह टेक्नोलॉजी पर फोकस करने जा रही है।
मुख्य सचिव विकासशील ने साफ कहा है कि अब मोबाइल ऐप, वेबसाइट और नई IT तकनीकों के जरिए सीधे लोगों तक योजनाओं का फायदा पहुंचाया जाएगा। मतलब सरकार चाहती है कि हर स्कीम आम आदमी के मोबाइल तक पहुंचे।
मंत्रालय में हुई बड़ी IT वर्कशॉप में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सिस्टम को इतना आसान बनाओ कि हर कोई इस्तेमाल कर सके। AI और साइबर सिक्योरिटी जैसी नई टेक्नोलॉजी पर भी जोर दिया गया, ताकि सेवाएं तेज और सुरक्षित रहें।
