Chhattisgarh | Strict action against PR officers! Failure to perform will result in action.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क अधिकारियों के लिए अब साफ मैसेज है काम करो या कार्रवाई झेलो। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने मीटिंग में साफ कहा कि अब हर अफसर का मूल्यांकन उसके रिजल्ट से होगा, सिर्फ काम दिखाने से नहीं चलेगा।
उन्होंने न्यू एज मीडिया पर खास जोर देते हुए कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया, वीडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म में माहिर होना जरूरी है। सरकार की योजनाएं सिर्फ फाइलों में नहीं, बल्कि जनता के मोबाइल तक पहुंचनी चाहिए।
सबसे बड़ी बात प्रचार-प्रसार में लापरवाही पर 3 जिलों के अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश भी दे दिए गए हैं। यानी अब ढील देने वालों के लिए सीधा एक्शन तय है।
सुशासन तिहार को लेकर भी साफ निर्देश दिए गए हैं कि हर प्लेटफॉर्म प्रिंट, टीवी और सोशल मीडिया पर सरकार की योजनाओं को जोरदार तरीके से पहुंचाया जाए।
