Chhattisgarh | तीन जिलों में खुलेंगे नए केंद्र, कितने करोड़ मंजूर?

Spread the love

Chhattisgarh | New centres to be opened in three districts, how many crores approved?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं को जमीन पर बेहतर तरीके से लागू करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से तीन जिलों में छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवन निर्माण को मंजूरी मिली है। इसके लिए कुल 2 करोड़ 70 लाख 90 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इन भवनों का निर्माण सूरजपुर जिले के भैयाथान और ओड़गी, रायगढ़ जिले के तमनार तथा बीजापुर जिले के बीजापुर, उसूर और भोपालपटनम में किया जाएगा। हर भवन के लिए 45 लाख 15 हजार रुपये मंजूर हुए हैं।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में पहली किस्त के रूप में 67 लाख 72 हजार 500 रुपये जारी करने पर भी सहमति दी गई है। आगे की राशि जारी करने के लिए पहली किस्त के खर्च का प्रमाण-पत्र और निर्माण कार्य की भौतिक व वित्तीय प्रगति का विवरण देना होगा।

दरअसल, महिला एवं बाल विकास विभाग महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, विकास और अधिकारों से जुड़ी कई योजनाएं संचालित करता है। परियोजना-सह-संसाधन केंद्र इन योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय और निगरानी में अहम भूमिका निभाते हैं।

नए भवन बनने से विभागीय कर्मचारियों को योजनाओं के संचालन और हितग्राहियों से जुड़े कामों में बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। खासकर दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में विभागीय सेवाओं को व्यवस्थित करने में मदद मिल सकती है।

राज्य सरकार का कहना है कि इन भवनों से महिलाओं और बच्चों तक कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच मजबूत करने में सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *