Chhattisgarh | जनजातीय गौरव दिवस पर मौका, ऐसे करें आवेदन!

Spread the love

State Level Painting and Photography Competition on Tribal Pride Day

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस 2026 के मौके पर चित्रकला और फोटोग्राफी में रुचि रखने वाले युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। नवा रायपुर स्थित आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित करने जा रहा है। इनमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।

चित्रकला प्रतियोगिता के लिए 5 नवंबर तक मौका

चित्रकला प्रतियोगिता का विषय ‘मेरी जनजाति, मेरी विरासत’ रखा गया है। इसका आयोजन 12 और 13 नवंबर को होगा। इच्छुक प्रतिभागी 5 नवंबर 2026 तक यहां पंजीयन करें।

प्रतियोगिता के लिए ब्रश, कैनवास, ड्राइंग शीट, रंग और अन्य जरूरी सामग्री संस्थान उपलब्ध कराएगा। नियम और शर्तें संस्थान की वेबसाइट पर देखी जा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक पार्वती जगत से 7805982502 पर संपर्क किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए 4 नवंबर अंतिम तारीख

फोटोग्राफी प्रतियोगिता का विषय ‘जनजातीय जीवन, संस्कृति एवं परंपराएं’ है। इसके लिए 4 नवंबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन पंजीयन करें।

प्रतिभागियों को पंजीयन फॉर्म, फोटो की सॉफ्ट कॉपी और जरूरी दस्तावेज jjgdphotography@gmail.com पर भेजने होंगे। नियम, शर्तें और पुरस्कार राशि की जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए सहायक अनुसंधान अधिकारी अंजनी भगत से 9926588481 पर संपर्क कर सकते हैं।

इच्छुक प्रतिभागियों के लिए जरूरी है कि वे अंतिम तारीख से पहले पंजीयन और दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *