Chhattisgarh | What did Vijay Sharma’s gift to the villages of Kabirdham get?
कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोड़ला विकासखंड के मड़मड़ा और कबरटोला गांवों का दौरा कर कई विकास कार्यों की सौगात दी। मड़मड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का लोकार्पण किया गया। साथ ही 47.15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले गौरव पथ का भूमिपूजन किया गया।
गांव में ही मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं
मड़मड़ा में 5 लाख रुपये की लागत से बने अटल डिजिटल सेवा केंद्र से ग्रामीणों को बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं मिल सकेंगी। इसके जरिए महतारी वंदन योजना, वृद्धावस्था पेंशन और दिव्यांग पेंशन की राशि निकालने के साथ पैसे जमा करने जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीणों को छोटे बैंकिंग कामों के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा।
नए आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
सड़क और सामुदायिक भवनों की घोषणा
मड़मड़ा से बैजलपुर मुख्य मार्ग को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाने की घोषणा की गई। इसके अलावा बाजार छपरी में 15 लाख, पटवारी भवन के पास 10 लाख और पुरानी सोसायटी के पास 6.50 लाख रुपये से सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा हुई।
कबरटोला में 20.20 लाख के काम
कबरटोला में विजय शर्मा दुर्गोत्सव और नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ रामधुन में हिस्सा लिया और उनकी समस्याएं सुनीं। यहां पंचायत भवन के पास 6.50 लाख रुपये से सामुदायिक भवन, दो सीसी सड़कों के लिए 2.60-2.60 लाख, नवधा रामायण मंच के पास 3.50 लाख से मंच और शीतला मंदिर की ओर 5 लाख रुपये से नाली निर्माण की घोषणा की गई।
