Rahul Reaction | छात्रों को जंतर-मंतर से दूर रहने की सलाह पर राहुल गांधी भड़के, DU को दी जवाबदेही की चेतावनी

Spread the love

Rahul Gandhi reacts | Rahul Gandhi lashes out at students for staying away from Jantar Mantar, warns DU of accountability

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी की एडवाइजरी पर राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। DU ने छात्रों और शिक्षकों से जंतर-मंतर से दूर रहने की अपील की थी।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर DU की एडवाइजरी को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए धमकाने की हिम्मत कैसे हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि समय आने पर इसके लिए जवाबदेही तय की जाएगी।

दरअसल, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों और शिक्षकों को जंतर-मंतर पर किसी भी गैरकानूनी प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह दी थी। यूनिवर्सिटी ने कहा कि ऐसे प्रदर्शनों में शामिल होने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है और छात्रों की सुरक्षा, पढ़ाई व भविष्य पर असर पड़ सकता है।

वहीं पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट और पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून के ऐलान के बाद आंदोलन को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *