Chhattisgarh | सरकार की सख्ती के बाद खत्म अतिथि शिक्षकों की हड़ताल

Spread the love

Chhattisgarh: Guest teachers’ strike ends after government crackdown

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अतिथि शिक्षकों ने 24 दिन बाद अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। समान काम-समान वेतन, 12 महीने का वेतन, संविलियन, सेवा सुरक्षा, मानदेय बढ़ाने और मातृत्व अवकाश समेत कई मांगों को लेकर शिक्षक दुर्ग में धरने पर बैठे थे।

शुक्रवार को अतिथि शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने दुर्ग में प्रेसवार्ता कर आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया। हालांकि, उन्होंने सरकार को साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द ठोस फैसला नहीं हुआ, तो 5 सितंबर के बाद फिर से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

सरकार की सख्ती के बाद खत्म हुआ आंदोलन?

अतिथि शिक्षकों की हड़ताल के चलते स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इसके बाद सरकार ने 27 जुलाई तक सभी अतिथि शिक्षकों को काम पर लौटने का निर्देश दिया था। सरकार ने चेतावनी दी थी कि तय समय तक ड्यूटी जॉइन नहीं करने पर सेवा समाप्त की जा सकती है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने शाला प्रबंध समितियों को निर्देश दिया था कि हड़ताल पर गए अतिथि शिक्षकों को 27 जुलाई तक स्कूल लौटने के लिए कहा जाए। काम पर नहीं लौटने पर कंडिका 7.3 के तहत उनकी अध्यापन व्यवस्था तत्काल समाप्त करने की बात कही गई थी।

इसी बीच, 24 दिन से जारी आंदोलन को अतिथि शिक्षकों ने फिलहाल खत्म कर दिया है। हालांकि, संगठन ने साफ कर दिया है कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो सितंबर में आंदोलन फिर से बड़ा रूप ले सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *