Chhattisgarh Weather | छत्तीसगढ़ में फिर भारी बारिश का अलर्ट

Spread the love

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली और रायगढ़ में खास सतर्कता बरतने की चेतावनी है।

इन जिलों में कुछ जगह 204.5 मिमी या उससे ज्यादा बारिश हो सकती है। इसके साथ गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब अगले 24 घंटे में झारखंड और बिहार की ओर बढ़ सकता है, जिससे बारिश की गतिविधियां प्रभावित होंगी। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में भी कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। अंबिकापुर में 64.8 मिमी, लालपुर में 58 मिमी और माना एयरपोर्ट पर 28.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *