Chhattisgarh | खेत में मिली नवजात, अब मंत्री ने संभाला मोर्चा!

Spread the love

Chhattisgarh: Newborn found in field, minister takes charge!

रायपुर। सरगुजा के दरिमा क्षेत्र में खेत के पास मिली नवजात बच्ची की खबर सामने आने के बाद अब उसके इलाज और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय हुआ है।

मामले की जानकारी मिलने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वास्थ्य अधिकारियों से फोन पर बच्ची की स्थिति की जानकारी ली और बेहतर उपचार के साथ उसकी सुरक्षित देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बताया गया है कि नवजात खेत में असहाय अवस्था में मिली थी। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से बेहतर निगरानी के लिए उसे जिला अस्पताल अंबिकापुर भेजा गया।

मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बच्ची के उपचार और देखभाल में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। साथ ही उसके आगे के संरक्षण और सुरक्षित वातावरण के लिए संबंधित विभागों को समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *