Chhattisgarh PMAY Urban | छत्तीसगढ़ को मिला बड़ा सम्मान

Spread the love

Chhattisgarh PMAY Urban | Chhattisgarh receives a major honor

रायपुर. छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खबर है। EWS और LIG परिवारों के लिए किफायती आवास की व्यवस्था को लेकर राज्य की पहल को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है।

नई दिल्ली में विश्व पर्यावास दिवस के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को PMAY-Urban की ‘बेस्ट प्रैक्टिस’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। खास बात ये है कि निजी कॉलोनियों में EWS-LIG के लिए भूमि आरक्षण के जरिए 25,413 आवासों के लिए बिना सरकारी खर्च के जमीन उपलब्ध हुई है।

इनमें PMAY-Urban 1.0 के 17,790 और 2.0 के 7,623 आवास शामिल हैं। सरकार का दावा है कि इस व्यवस्था से जरूरतमंद परिवारों को विकसित शहरी इलाकों में घर और बेहतर सुविधाओं तक पहुंच मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *