Raipur Rojgar Mela | 8 thousand jobs in Raipur!
रायपुर. रायपुर के युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका सामने आया है। 7 और 8 अक्टूबर को बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय रोजगार मेला लगेगा।
इसमें तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों के 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका मिलेगा। अलग-अलग निजी कंपनियां और बड़े उद्योग इसमें शामिल होंगे।
युवा erojgar.cg.gov.in पर उपलब्ध पदों की जानकारी लेकर पंजीयन कर सकते हैं। चयनित युवाओं को कार्यक्रम के दौरान ऑफर लेटर भी दिए जाने की तैयारी है।
