Chhattisgarh | 16 बाल वैज्ञानिकों का चयन, अब राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे दम!

Spread the love

Chhattisgarh | 16 child scientists selected, will now showcase their talent on the national stage!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बच्चों ने विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले 16 बाल वैज्ञानिक समूहों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। अब ये समूह जनवरी में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में 20 और 21 नवंबर को आयोजित इस दो दिवसीय आयोजन में प्रदेशभर से आए बच्चों ने कुल 156 शोध परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। इनका मूल्यांकन 15 विषय विशेषज्ञों ने किया। चयनित समूहों में वरिष्ठ वर्ग के 10 और कनिष्ठ वर्ग के 6 समूह शामिल हैं।

किन विषयों पर किया शोध?

इस साल प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘सतत विकास के लिए विज्ञान और नवाचार’ रखा गया था। इसके तहत बच्चों ने अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा, जल संरक्षण, भोजन-कृषि एवं स्वास्थ्य और भारतीय ज्ञान प्रणालियों जैसे विषयों पर शोध प्रस्तुत किए।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 5 से 8 जनवरी 2027 तक नवा रायपुर स्थित आईआईआईटी में आयोजित होगी। यहां चयनित बाल वैज्ञानिक अपने शोध और नए विचारों को देशभर के सामने रखेंगे। इसके अलावा भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भागीदारी के लिए दो बाल वैज्ञानिकों का भी चयन किया गया है।

समापन समारोह में कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला ने बच्चों को जिज्ञासा बनाए रखने और लगातार सवाल पूछने की सलाह दी। वहीं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रशांत कविश्वर ने वैज्ञानिक तरीके से समस्याओं का समाधान खोजने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *