Chhattisgarh | एक ही परिवार के 4 लोगों की लाशें, गांव में सनसनी

Spread the love

Chhattisgarh: Bodies of four members of the same family found, creating sensation in the village

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से ऐसी खबर आई है जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। भवतरा गांव के एक निर्माणाधीन मकान में सुबह जब मिस्त्री काम करने पहुंचा तो अंदर का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। खाट पर एक ही परिवार के 4 लोग खून से लथपथ पड़े थे।

देर रात किसी ने सोते वक्त धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दो पुरुष और दो महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी। खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची, वहीं शक के आधार पर एक पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। आखिर एक ही परिवार को किसने और क्यों खत्म किया… अब पूरे इलाके की नजर पुलिस जांच पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *