Chhattisgarh | मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का बड़ा एक्शन

Spread the love

Chhattisgarh | Major action by ED in money laundering case

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार, 11 अगस्त को कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।

ईडी के मुताबिक, गिरफ्तारी शराब कारोबार में कथित अनियमितताओं और अवैध तरीके से पैसों के लेन-देन से जुड़े मामले की जांच के तहत हुई है।

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में सियासी और कानूनी हलचल और तेज हो गई है। अब इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई पर नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *