Kanak Tiwari Death | कनक तिवारी के निधन से विधिक जगत में शोक

Spread the love

Kanak Tiwari Death | The legal world mourns the death of Kanak Tiwari

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता और वरिष्ठ विधिवेत्ता कनक तिवारी के निधन से प्रदेश के विधिक और बौद्धिक जगत में शोक की लहर है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने शनिवार को दुर्ग स्थित मुक्तिधाम पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि कनक तिवारी का निधन छत्तीसगढ़ के विधिक और बौद्धिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। विधि, साहित्य और वैचारिक चिंतन के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही दुख की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य और संबल देने की कामना की।

कनक तिवारी प्रदेश के वरिष्ठ विधिवेत्ताओं में शामिल थे। उनके निधन से विधि और बौद्धिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व के जाने का दुख महसूस किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *