Chhattisgarh | Bhupesh’s jibe at CM’s tweet on World Tribal Day
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की राष्ट्रपति आदिवासी महिला हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आदिवासी हैं, फिर भी 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आदिवासी समाज को एक ट्वीट तक करके बधाई नहीं दे पाए।
देश की राष्ट्रपति आदिवासी महिला हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आदिवासी हैं फिर भी मुख्यमंत्री जी “विश्व आदिवासी दिवस” पर आदिवासी समाज को एक ट्वीट तक करके बधाई नहीं दे पाए.
हमारी सरकार ने 9 अगस्त को “विश्व आदिवासी दिवस” पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए और धूमधाम से कार्यक्रम किए… pic.twitter.com/97yDrTzjca
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 11, 2026
बघेल ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था और बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री को अपने ही कार्यक्रम के लिए भी “ऊपर” से अनुमति लेनी पड़ती है।
भूपेश बघेल के इस बयान के बाद विश्व आदिवासी दिवस को लेकर प्रदेश की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप तेज होने के आसार हैं। अब सवाल यही है कि भूपेश के इस बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय या भाजपा की ओर से क्या जवाब आता है?
