Train Cancellation December 2026 | Rail travel affected in December! Many trains cancelled
रायपुर। रेल यात्रियों के लिए दिसंबर में सफर मुश्किल हो सकता है। दक्षिण मध्य रेलवे के गुंतकल मंडल में रेणिगुंटा रेलवे यार्ड के रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम शुरू करने के लिए बड़े स्तर पर तकनीकी काम किया जा रहा है। इसके चलते 10 नवंबर से 27 दिसंबर 2026 तक करीब 48 दिनों तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ का रास्ता बदलेगा, जबकि कई ट्रेनों को घंटों तक नियंत्रित और रीशेड्यूल किया जाएगा।
रेलवे की सूचना के मुताबिक विशाखापत्तनम-तिरुपति एक्सप्रेस, मैसूर-रेणिगुंटा सुपरफास्ट, विशाखापत्तनम-तिरुपति डबल डेकर, भुवनेश्वर-तिरुपति सुपरफास्ट और संतरागाछी-तिरुपति एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। चेन्नई सेंट्रल-तिरुपति एक्सप्रेस 1 से 27 दिसंबर तक रोजाना रद्द रहेगी। चेन्नई-तिरुपति रूट की कुछ अन्य ट्रेनें भी 9 से 27 दिसंबर तक नहीं चलेंगी।
छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बिलासपुर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (22815) 14 और 21 दिसंबर को बदले मार्ग से चलेगी। वापसी ट्रेन (22816) 9, 16 और 23 दिसंबर को गुडूर, पेरंबूर और अरक्कोणम होकर संचालित होगी। रेणिगुंटा का नियमित ठहराव प्रभावित रहेगा।
कुछ ट्रेनों में 45 से 180 मिनट तक बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।
