Chhattisgarh | ओलंपिक तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का खिलाड़ी?

Spread the love

Chhattisgarh | Will a player from Chhattisgarh reach the Olympics?

रायपुर। रायपुर में चार दिवसीय 5वीं मिनी राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज हो गया है। इस प्रतियोगिता में 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 250 खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। उप मुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरुण साव ने मोवा स्थित आईस्पोर्ट्ज़ बैडमिंटन एरिना में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस दौरान अरुण साव ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके खेल से जुड़े अनुभवों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन में सिर्फ शारीरिक ताकत ही नहीं, बल्कि धैर्य, एकाग्रता, चपलता और तेजी से फैसला लेने की क्षमता भी जरूरी है। ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को देशभर की प्रतिभाओं के साथ खेलने और उनसे सीखने का मौका मिलता है।

बैडमिंटन स्टेडियम बनाने की मिली मंजूरी

अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने पर काम कर रही है। इसी दिशा में बैडमिंटन स्टेडियम निर्माण को मंजूरी दी गई है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएं और आगे चलकर ओलंपिक तक पहुंचें।

उन्होंने एशियन पैरा गेम्स-2026 में छत्तीसगढ़ के अभिजीत सखूजा की उपलब्धि का भी जिक्र किया। अभिजीत ने पैरा बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनकी इस उपलब्धि पर 31 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

कार्यक्रम में खेल विभाग की संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो, बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *