Chhattisgarh | कांग्रेस में CM की कुर्सी को लेकर भगत का बड़ा बयान

Spread the love

Chhattisgarh | Bhagat’s big statement regarding the CM’s chair in Congress

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने दंतेवाड़ा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री चेहरे और पार्टी की अंदरूनी राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस में अलग-अलग कद्दावर नेताओं की मौजूदगी को गुटबाजी मानने से इनकार किया। भगत ने कहा कि हर नेता की अपनी भूमिका और कार्यशैली है और पार्टी सभी को साथ लेकर चलेगी।

CM फेस के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में फैसला नेताओं के समर्पण, योगदान और भूमिका को देखकर होगा। उन्होंने भाजपा की मुख्यमंत्री चयन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस में नेताओं के काम और समर्पण को महत्व दिया जाता है।

वोट चोरी के आरोपों पर भगत ने दावा किया कि कांग्रेस ने इस मुद्दे को तथ्यों के साथ उठाया है। उन्होंने चुनाव आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव का भी जिक्र किया और SIR को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि ये राजनीतिक आरोप हैं।

बोधघाट परियोजना को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विरोध राजनीतिक नहीं बल्कि आदिवासी समाज के हितों से जुड़ा है। उनका कहना था कि जल, जंगल और जमीन आदिवासियों के धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक जीवन का हिस्सा हैं। उन्होंने पांचवीं अनुसूची के तहत ग्राम सभा के अधिकार कमजोर किए जाने का आरोप भी लगाया।

झीरम मामले में 10 आरोपियों को सजा के फैसले पर भगत ने कहा कि कांग्रेस इससे संतुष्ट नहीं है। उनका आरोप है कि जांच बड़े षड्यंत्रकारियों तक नहीं पहुंची और छोटे स्तर के लोगों को बलि का बकरा बनाया गया।

दंतेवाड़ा में उन्होंने बाढ़ प्रभावितों और बोधघाट से जुड़े लोगों से मुलाकात की बात भी कही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *