Telibandha Chowk Name | तेलीबांधा चौक के नाम को लेकर CM साय का बड़ा बयान

Spread the love

CM Sai’s big statement regarding the name of Telibandha Chowk

रायपुर। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 38 स्थानों को ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई है। तेलीबांधा चौक भी इस पहल में शामिल है। हालांकि इसका मौजूदा नाम यथावत रहेगा। सरकार का कहना है कि चौक को सिर्फ ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

महतारी वंदन की 32वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने बताया कि दुर्ग में आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी की जाएगी। इसके साथ ही दुर्ग जिले को कई विकास और जनकल्याणकारी कार्यों की सौगात भी मिलेगी।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजन

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी इसे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस सेवा, सुशासन और जनकल्याण के जरिए प्रदेश के हर वर्ग और क्षेत्र तक विकास का लाभ पहुंचाने पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *