Chhattisgarh: Paneer test surprises, this batch of refined flour banned
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। त्योहारों के बीच खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिले में जांच के दौरान पनीर का एक नमूना असुरक्षित पाया गया, वहीं फॉर्च्यून मैदा के एक खास बैच की बिक्री और वितरण पर तत्काल रोक लगा दी गई है।
पनीर में 77% ज्यादा वेजिटेबल फैट
गौरेला में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पनीर का नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा था। जांच रिपोर्ट में निर्धारित सीमा से 77 प्रतिशत अधिक वेजिटेबल फैट पाया गया। खाद्य विश्लेषक ने इसे असुरक्षित घोषित किया है। मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
फॉर्च्यून मैदा के बैच पर रोक
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने फॉर्च्यून मैदा के बैच नंबर FAMD50059A की जिले में बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश दिया है। कारोबारियों को इस बैच के उत्पाद का विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।
कई दुकानों से लिए गए सैंपल
जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान गृहस्थी सुपर बाजार से मैगी और साबूदाना, 786 बिरयानी सेंटर और हरी कन्फेक्शनरी से भी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
प्रशासन ने लोगों से पैकेज्ड खाद्य सामग्री खरीदते समय निर्माण और एक्सपायरी डेट, पैकेजिंग और लेबल की जानकारी जरूर जांचने की अपील की है।
