Chhattisgarh | रायपुर में जुटेंगे 200 प्रतिनिधि, UCC पर बड़ा मंथन!

Spread the love

Chhattisgarh | 200 delegates to gather in Raipur, major discussion on UCC!

रायपुर में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा मंथन होने जा रहा है। 27 अगस्त को न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में राज्य स्तरीय बैठक होगी, जिसमें करीब 200 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है।

बैठक में सामाजिक संगठनों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, विशेषज्ञों, प्रबुद्ध नागरिकों और विभिन्न आयोगों-निगमों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। समान नागरिक संहिता के प्रावधानों, सामाजिक असर और व्यावहारिक पहलुओं पर सुझाव लिए जाएंगे।

सरकार का कहना है कि सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए संतुलित प्रारूप तैयार करने के लिए व्यापक चर्चा की जाएगी। अलग-अलग समूहों को भी सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। UCC को लेकर ऑनलाइन सुझाव देने का विकल्प भी रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *