Raipur blue water accident | शर्त लगी, युवक डूबा… 3 दिन बाद भी शव नहीं मिला!

Spread the love

Raipur blue water accident | A bet was placed, and the young man drowned… his body was not found even after three days!

रायपुर। ब्लू वाटर में दोस्तों के बीच लगी तैरने की शर्त आदिल की जान पर भारी पड़ गई। बुधवार शाम गहरे पानी में डूबे युवक का शव शनिवार सुबह तक नहीं मिल सका है। गुरुवार और शुक्रवार को तलाश के बाद शनिवार को एक बार फिर SDRF ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, वहीं NDRF की टीम भी मौके पर मौजूद है।

बताया जा रहा है कि आदिल दोस्तों के साथ ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था। इसी दौरान पानी में तैरने को लेकर दोस्तों के बीच शर्त लगी। आदिल पानी में उतरा, लेकिन गहराई में जाने के बाद वापस नहीं आ सका। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और NDRF की टीम मौके पर पहुंची थी। पानी की अधिक गहराई के कारण शव तलाशने में दिक्कत आ रही है।

ब्लू वाटर में पहले भी डूबने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद यहां लोगों की आवाजाही जारी है। घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों और चेतावनी बोर्ड को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *