फरसगाँव | पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां, उड़ीसा से सकुशल बरामद हुआ गुमशुदा बालक

Spread the love

फरसगाँव:- पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर एक परिवार की बिछड़ी खुशियां लौटा दीं। फरसगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम मसुकुकोकड़ा निवासी 13 वर्षीय बालक तुषार नेताम अपने पिता राजेश नेताम की डांट से नाराज होकर दिनांक को घर से निकल गया था। और भटकते- भटकते बालक छत्तीसगढ़ की सीमा पार कर उड़ीसा राज्य पहुंच गया। बालक के घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो उठे। इसके बाद उसके पिता ने फरसगाँव थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी श्री चंद्रशेखर श्रीवास ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और कोंडागांव पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से) एवं एडिशनल एसपी श्री कपिल चंद्रा (रा.पु.से) के निर्देशानुसार एक विशेष टीम गठित कर बालक की तलाश में रवाना किया। पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों एवं सतत प्रयासों के माध्यम से बालक की लोकेशन का पता लगाया और चंद घंटों के भीतर उड़ीसा राज्य के जोड़ेंगा गांव से उसे सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बालक को सुरक्षित फरसगाँव लाया गया और उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

अपने बेटे को सकुशल वापस पाकर परिजन काफी खुश हुए। परिवार ने फरसगाँव पुलिस, थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास तथा पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट की घड़ी में लोगों की उम्मीद और भरोसे का सबसे बड़ा सहारा भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *