Chhattisgarh | Senior technician in the transport department
रायपुर। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। परिवहन आयुक्त ने निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, अंबिकापुर, जगदलपुर, राजनांदगांव समेत कई जिलों में अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पोस्टिंग की गई है।
विभाग ने इसे नियमित रोटेशन बताया है, लेकिन तबादलों का दायरा इतना बड़ा है कि पूरे महकमे में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। कई अधिकारियों को जिला परिवहन कार्यालयों से उड़नदस्ता और चेकपोस्टों में भेजा गया है, जबकि कई को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सबसे चर्चित नियुक्तियों में अनूप पटेल को नारायणपुर का प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी बनाया गया है। वहीं सनत कुमार जागड़े को बीजापुर और कई अन्य अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और चेकपोस्टों में नई जिम्मेदारी मिली है।
परिवहन विभाग ने साफ किया है कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। माना जा रहा है कि विभागीय कार्यों में तेजी और प्रशासनिक कसावट लाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है।





