Chhattisgarh | सुशासन तिहार में सीएम साय का बड़ा संदेश

Spread the love

Chhattisgarh | CM Sai’s big message on Good Governance Festival

बिलासपुर। बिलासपुर के सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा कई मायनों में खास रहा। जहां एक तरफ उन्होंने विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, वहीं दूसरी ओर अधिकारियों को लंबित राजस्व मामलों पर फटकार भी लगाई। दिलचस्प बात ये रही कि करीब 3 घंटे प्रस्तावित समीक्षा बैठक सिर्फ 10 मिनट में खत्म हो गई।

सीएम ने साफ कहा कि नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे मामले सालों तक लंबित नहीं रहने चाहिए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनता से जुड़े मामलों का तेजी से निराकरण करें।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने 120 करोड़ रुपए की लागत से बन रही एजुकेशन सिटी का भी निरीक्षण किया। यहां छात्रों को कोचिंग, डिजिटल लाइब्रेरी, हॉस्टल, स्किल डेवलपमेंट सेंटर और नालंदा परिसर जैसी सुविधाएं एक ही कैंपस में मिलेंगी।

मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम ने मुस्कुराते हुए कहा, “आगे-आगे देखिए होता है क्या।” इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

NSUI प्रदर्शन और लाठीचार्ज के मुद्दे पर सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार चुनाव हारने से कांग्रेस बौखला गई है और उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।

वहीं NEET परीक्षा विवाद पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसी भी गड़बड़ी की सख्त जांच कराती है और दोषियों को बख्शा नहीं जाता। उपचुनाव में भाजपा की जीत पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *