RBI Repo Rate 2026 | Relief to loan borrowers
रायपुर डेस्क। अगर आप होम लोन, कार लोन या किसी बड़े लोन की EMI भर रहे हैं तो फिलहाल राहत की खबर है। RBI ने अपनी ताजा मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट को 5.25% पर ही बरकरार रखा है। यानी अभी आपकी EMI बढ़ने वाली नहीं है।
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके साथ ही महंगाई और GDP ग्रोथ के अनुमान भी फिलहाल जस के तस रखे गए हैं।
केंद्रीय बैंक ने SDF रेट 5% और MSF व बैंक रेट 5.5% पर ही बनाए रखा है। यानी मौद्रिक नीति के मोर्चे पर कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
हालांकि पिछले वित्त वर्ष में RBI ने लोगों को बड़ी राहत दी थी। फरवरी, अप्रैल, जून और दिसंबर 2025 में कुल 125 बेसिस पॉइंट यानी 1.25% की कटौती की गई थी, जिसके बाद रेपो रेट 6.50% से घटकर 5.25% पर पहुंच गया।
अब सबकी नजर आने वाले महीनों की महंगाई और आर्थिक हालात पर रहेगी, क्योंकि उसी के आधार पर RBI भविष्य में ब्याज दरों पर फैसला लेगा।
