Chhattisgarh | कर्मा महोत्सव में CM साय ने ऐसा क्या किया?

Spread the love

Chhattisgarh | What did CM Sai do at the Karma Festival?

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ जिले के सारसमाल गांव में आयोजित कर्मा पूजा महोत्सव में शामिल हुए। यहां उन्होंने भगवान करम देव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री खुद मांदर लेकर समाजजनों के बीच पहुंचे और उनके साथ पारंपरिक कर्मा नृत्य भी किया।

आदिवासी संस्कृति को लेकर कही बड़ी बात

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान और संघर्ष से भरा है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि कर्मा पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।

उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह और गुंडाधुर जैसे जनजातीय महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को उनके संघर्ष से परिचित कराने की जरूरत बताई।

युवाओं को दिया आगे बढ़ने का संदेश

मुख्यमंत्री ने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और बड़े लक्ष्य तय करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार जनजातीय विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रही है।

उन्होंने प्रयास आवासीय विद्यालयों, नालंदा परिसर और दिल्ली में जनजातीय विद्यार्थियों के छात्रावास की क्षमता बढ़ाकर 200 सीट किए जाने का भी उल्लेख किया।

साय ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और पीएम-जनमन जैसी योजनाओं से जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, आवास और पेयजल जैसी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *