Chhattisgarh | PHQ का बड़ा आदेश… 526 प्रशिक्षु SI को जिला ट्रेनिंग के लिए मिली नई पोस्टिंग

Spread the love

Chhattisgarh | A major order from the PHQ… 526 trainee SIs have been given new postings for district training.

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर ने 526 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों (SI) को जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग जिलों में भेजने का आदेश जारी कर दिया है।

PSI_DPT-Posting

नई पोस्टिंग के बाद अब ये प्रशिक्षु SI अलग-अलग जिलों के थानों और पुलिस अधीक्षक कार्यालयों में फील्ड ट्रेनिंग करेंगे। यहां उन्हें कानून-व्यवस्था, अपराध जांच, विवेचना और प्रशासनिक कामकाज की जमीनी ट्रेनिंग दी जाएगी।

पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी आदेश में प्रदेशभर के जिलों में पदस्थापना की गई है। विभाग का कहना है कि इससे नए अधिकारियों की कार्यक्षमता और पुलिसिंग की समझ मजबूत होगी।

प्रदेश में इन दिनों लगातार तबादले और प्रशासनिक बदलाव हो रहे हैं। हाल ही में कई जिलों में बड़े स्तर पर ट्रांसफर हुए थे। ऐसे में 526 प्रशिक्षु SI की पोस्टिंग लिस्ट भी पुलिस महकमे में चर्चा का बड़ा विषय बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *