Chhattisgarh | AICC ने छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की

Spread the love

Chhattisgarh | AICC announces new district presidents of Chhattisgarh OBC Congress

रायपुर डेस्क। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए OBC कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई लिस्ट जारी कर दी है। AICC के OBC विभाग ने प्रदेश के 33 जिलों में शहर और ग्रामीण इकाइयों को मिलाकर कुल 39 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

रायपुर शहर OBC कांग्रेस की कमान लक्ष्मण सेन को मिली है, जबकि रायपुर ग्रामीण का अध्यक्ष मुकेश साहू को बनाया गया है। दुर्ग शहर में शिशिरकांत कसार और दुर्ग ग्रामीण में संतोष देशमुख को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा कोरबा, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, महासमुंद, गरियाबंद समेत कई जिलों में नए चेहरे सामने आए हैं। कांग्रेस का दावा है कि इन नियुक्तियों से बूथ लेवल तक संगठन मजबूत होगा और OBC वर्ग में पार्टी की पकड़ बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *