Chhattisgarh | Delhi is also impressed with the Chhattisgarh model!
रायपुर। छत्तीसगढ़ की दीदियों का काम अब सिर्फ गांवों तक सीमित नहीं रहा, अब दिल्ली तक इसकी गूंज पहुंच गई है। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री Kamlesh Paswan ने रायपुर के सेरीखेड़ी पहुंचकर महिला समूहों के काम को करीब से देखा और खुलकर तारीफ की।
मंत्री ने साफ कहा कि Chhattisgarh का आजीविका मॉडल पूरे देश के लिए प्रेरणा है। उन्होंने महिला समूहों द्वारा चलाए जा रहे अजा प्रोजेक्ट, पिंक दीदी ई-ऑटो, बिजनेस दीदी, मशरूम प्रोडक्शन और दूसरे इनोवेशन का निरीक्षण किया।
सबसे ज्यादा चर्चा उस वक्त हुई जब मंत्री ने महिलाओं से सीधा संवाद किया और कहा जो महिलाएं कभी घर तक सीमित थीं, आज वही बिजनेस संभाल रही हैं, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर बन रही हैं और दूसरों को रोजगार दे रही हैं।
मंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि इन योजनाओं को सिर्फ छत्तीसगढ़ तक सीमित न रखें, बल्कि दूसरे राज्यों तक भी पहुंचाया जाए।
