Chhattisgarh | न्यायधानी नाइट्स की हैट्रिक जीत, सेमीफाइनल लगभग पक्का!

Spread the love

Chhattisgarh | Nyaydhani Knights win a hat-trick, semi-final almost confirmed!

रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में न्यायधानी नाइट्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने बैलाडीला बुल्स को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई। इस जीत के साथ टीम की सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की मानी जा रही है।

रायपुर में खेले गए मुकाबले में उप मुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे। मैच के शुरुआती क्वार्टर में दोनों टीमों की रक्षापंक्ति मजबूत रही और कोई गोल नहीं हुआ।

चिराग की हैट्रिक ने पलटा मैच

दूसरे क्वार्टर में चिराग ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर न्यायधानी नाइट्स का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने एक और गोल दागकर टीम की बढ़त बढ़ाई। बैलाडीला बुल्स के जसकरण ने गोल कर स्कोर 2-1 किया और मुकाबले में वापसी की उम्मीद जगाई।

तीसरे क्वार्टर में बैलाडीला को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन अनुभवी गोलकीपर सुरेंद्र ने शानदार बचाव कर टीम को गोल खाने से बचा लिया। इसके बाद चिराग ने अपना तीसरा गोल दागकर हैट्रिक पूरी की।

मैच के आखिरी दौर में केतन कुशवाहा ने टोमाहॉक शॉट से गोल कर स्कोर 4-1 कर दिया। चिराग को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘स्ट्राइकर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

बैलाडीला बुल्स अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। न्यायधानी नाइट्स का अगला मुकाबला 27 अक्टूबर को चक्रधर चैंपियंस से होगा, जबकि बैलाडीला बुल्स 26 अक्टूबर को संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से भिड़ेगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *